सीधी सांसद रीती पाठक को हुआ कोरोना; खुद को किया आइसोलेट

0 355
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में अब कोरोना महामारी ने जिले के सांसद विद्यायक को अपनी चपेट में ले लिया है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०एल० मिश्रा द्वारा कोविड.19 के संबंध में जानकारी दी गई कि जिले में आज 9 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनको शामिल करते हुए जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 324 हो गई है। अभी तक 231 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है एवं 91 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचारित किए जा रहे हैं। आज मिले 9 पॉजिटिव केसों में से सीधी जिले की सांसद श्रीमती रीती पाठक को शामिल करते हुए 8 लोग शहरी क्षेत्र से तथा 1 ग्रामीण क्षेत्र से है। सांसद श्रीमती पाठक ने सभी मिलने जुलने एवं संपर्क में आए हुए व्यक्तियों से आग्रह किया है कि विगत एक सप्ताह में किसी न किसी प्रकार से संपर्क में आए हुए सभी लोग भी अपना कोरोना जांच करवाए

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer