रॉयल राजपूत संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह डब्बू ने पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में जिले का नाम रोशन करने वाले अधिकारी सीधी एस.पी. पंकज कुमावत, थाना प्रभारी जमोड़ी अभिषेक सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी कोतवाली राजेश पांडेय को साल श्रीफल भेंटकर एवं माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
कमलेंद्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में परचम फहराने वाले पुलिस अधिकारियों ने जिले को गौरवान्वित किया जिले का नाम रोशन किया। पूरे मध्यप्रदेश की टॉप 3 रैकिंग में थाना सिटी कोतवाली, थाना जमोडी एवं थाना अमिलिया के आने पर जिले में खुशी की लहर है। आम नागरिक बहुत खुश है कि हमारा सीधी जिला एक नंबर पर है। उन्होंने जिले की पुलिस को शुभकामनाएं दीं कि आगे भी जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।
सम्मान समारोह में रॉयल राजपूत संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह डब्बू एवं उनकी टीम में नारायण सिंह चौहान, लवकुश देव सिंह चौहान (पंकज), नितिन सिंह चौहान, रवि सिंह चौहान, प्रदीप सिंह चौहान, विकाश सिंह परिहार, शुभम सिंह चौहान, अनुपम सिंह (रिशू), अभय सिंह बघेल, धंजया सिंह चौहान, अशोक सिंह चौहान, राम, सत्यम उपस्थित रहे।