कमर्जी थाना अंतर्गत प्रेम प्रसंग को लेकर कोटदर गांव में हुई हत्याकांड को लेकर चौथे एवं आखिरी आरोपी को पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देशानुसार बीते दिनों थाना कमर्जी अंतर्गत ग्राम कोटदर में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या में मृतक की मुखबिरी देने वाला आरोपी समोद यादव पिता रामचंद्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी कोटदर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इस हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
उक्त आरोपी मोबाइल फोन के जरिए मृतक का लोकेशन बता रहा था, न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।