अवैध गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

0 766
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र  

पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है जहां बीते दिवस चौकी प्रभारी मड़वास को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम अकौना में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर ग्राम गिजवार की तरफ जा रहे हैं जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी कर ग्राम अकौना में डामर प्लांट के पास मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिये व रंग रूप के आधार पर एक मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। जिस पर दोनों आरोपियों रामाधार नापित पिता सुग्रीव नापित उम्र 32 वर्ष निवासी कंजवार तथा तेजभान सिंह पिता गहावर सिंह गौड़ उम्र 22 वर्ष निवासी कंजवार चौकी मड़वास को हिरासत में लेकर परिवहन उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमएच 2322 व अवैध मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
Main Ad1
News TOP Footer