जिले में हुई कोरोना से पहली मृत्यु; लगातार बढ़ रहे है मरीज

0 1,019
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०एल० मिश्रा द्वारा कोविड-19 की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया गया कि कल देर शाम को ट्रू नॉट लैब से 54 लोगों की प्राप्त रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव पाए गए हैं ट्रू नाट लैब से देर रात को एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई जिसकी मृत्यु रिपोर्ट आने के पूर्व हो चुकी थी। यह 90 वर्ष से अधिक उम्र की महिला थी इनका निवास चकदहि रोड वार्ड नं 6 में है इनके परिजनों द्वारा गुरुवार को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। पूर्व से ही मधुमेह एवं किडनी रोग से ग्रस्त थी और इनका इलाज चल रहा था। क्योंकि कल सुबह ही प्राप्त रिपोर्ट में इनका पोता कोरोना पॉजिटिव पाया गया था इसलिए इनके घर के सभी सदस्यों का टेस्ट कराया जाना ही था इसलिए चिकित्सालय में भर्ती होने पर तुरंत सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। इस प्रकार से कुल पॉजिटिव केस 245 हो गए हैं और उक्त मृत्यु उपरांत अब जिले 2 मृत्यु हो चुकी हैं। वर्तमान में 76 एक्टिव केस के रूप में भर्ती कर उपचारित किए जा रहे है। 167 लोग कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer