एनजीटी के नियमों के विपरीत हो रही है रेत की अवैध निकासी


कृतिका सीधी :
सीधी जिले में शासन प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने की बड़ी.बड़ी बातें करता है लेकिन इस कारोबार में लगे लोग और उनके सहयोग करने वाले बिचौलियों की वजह से एन जी टी के नियम और शासन प्रशासन के दावे धरे के धरे रह जाते हैं हमारे सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीधी जिले के बाहरी क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी अवैध रेत की निकासी की जा रही है। रेत निकासी के लिए वन भूमि में सड़क तक बना दी गई है डंप रेत बिक्री के नाम पर इस कार्य में लगे लोगों द्वारा सीधे नदी से रेत निकाल कर उसका परिवहन किया जा रहा है अवैध रेत निकासी को लेकर आज ग्रामीण शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भरूही रेत खदान में नियम के विपरीत काम हो रहे है प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है यहां हर रोज शाम होते ही काफी संख्या में हाईवा वाहन इस कार्य में लग जाते हैं मशीन से रेत लोडिंग कर उसका परिवहन किया जाता है जबकि बरसात के कारण रेत उत्खनन प्रतिबंधित किया गया है। बताया गया की भरूही में बरसात के पूर्व रेत का भंडारा कर लिया गया था इस डंप रेत को बेचने की अनुमति है लेकिन डंप रेत की जगह नदी से रेत निकाल कर बेचा जा रहा है। जिसका विरोध करने पर मारपीट तक की जाती है। रेत निकालने के लिए अब वन भूमि में सड़क बना दी गई है। सड़क बनाने के लिए वन विभाग से कोई स्वीकृति नहीं है। एनजीटी के नियमों के विपरीत रेत की अवैध निकासी हो रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत को रोकने के लिए न तो खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस विभाग जबकि पहले भी शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा वन भूमि में सड़क बनाने एवं रेत निकासी की स्थल फोटो उपलब्ध कराते हुए प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग किया गया है।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
