एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण

0 351
Main Ad1
अपराध नियंत्रण की गति को बढ़ाने के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
एसपी सीधी पंकज कुमावत ने कल शुक्रवार को थाना मझौली, चौकी मड़वास एवं पुलिस सहायता केंद्र टिकरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न रजिस्टर्स के रख रखाव एवं संधारण का निरीक्षण करते हुए मालखाना का निरीक्षण कर हथियारों के रखरखाव हेतु समझाइश दी।
साथ ही थाने के सीसीटीएनएस के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी सीधी द्वारा लंबित अपराधों की स्थिति जांच करते हुए शीघ्र अति शीघ्र अपराधों के निराकरण हेतु आदेश दिए गए साथ ही लंबित मर्गों का निरीक्षण कर शीघ्र निराकरण हेतु समझाइश देते हुए आदेशित किया गया।
जनता शिकायत की जांच करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अविलंब शिकायतों की जांच कर आवयश्क कार्रवाई करने के उपरांत जांच प्रतिवेदन से अवगत कराने हेतु आदेश दिए।
नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियान के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, साथ ही जिले में बह रही नदियों के संरक्षण हेतु अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंकज कुमावत द्वारा सीधी जिले की जनता को ज़द में लेती महामारी कोरोना से बचने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व समझाइश देते हुए बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने थाना व चौकी में पदस्थ समस्त स्टाफ को कोरोना से बचाव हेतु उपलब्ध कराये गए संसाधनो के उचित इस्तेमाल करते हुए कोरोना से बचने एवं शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी को तन्मयता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया।
News TOP Footer