आजादी छीनने वाली ताकतों को पहचानें: कमलेश्वर

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

सीधी:धर्मेंन्द्र

पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने भारत को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर शहीदों का पुण्य स्मरण एवं नमन करते हुए कहा कि आज आजादी पर खतरे मंडरा रहे हैं। विचारों को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं। उन्होने नागरिकों का आव्हान किया कि उन ताकतों को पहचानें जो मुश्किलों से मिली आजादी को फिर से छीनना चाहते हैं और प्रजातंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। पटेल ने कहा कि असहिष्णुता और वैमनस्यता का माहौल आजादी के लिये खतरा साबित होगा। उन्होने सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की है।
