अवैध शराब की खेप ले जा रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जप्त की गई 35 हजार की 90 लीटर शराब

थाना प्रभारी चुरहट को बीते गुरुवार की रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू तिराहा के पास नाकाबंदी कर संधिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर वाहन तेज रफ्तार से चुरहट से दुअरा रोड की ओर भागने लगा, पीछा करने पर ग्राम टकटैया के पास वाहन से आरोपी प्रमोद सिंह चौहान उर्फ राहुल पिता राज बहोरन सिंह चौहान निवासी शारदा पटेहरा थाना बहरी एवं आरोपी अंकित सिंह परिहार उर्फ सोनू पिता वीरभान सिंह परिहार निवासी चुरहट वार्ड क्रमांक 3 , वाहन एवं शराब छोड़कर भाग गए। आरोपी की पता तलाश ग्राम चुरहट साडा नकवेल में की गई परंतु आरोपी दस्तयाब नहीं हुए। जिस पर उक्त वाहन क्रमांक एमपी 09 सीजी 6709 में अवैध शराब 10 पेटी एवं आरोपी प्रमोद सिंह चौहान पिता राजभवन सिंह चौहान को गवाह के समक्ष जत्ती कर थाना चुरहट लाया गया एवं अपराध क्रमांक 550 / 20 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कायम कर कुल 10 पेटी मात्रा 90 लीटर शराब कीमती रू 35000 जप्त की गई।

