मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 8 से 15 अगस्त तक गंदगी मुक्त भारत अभियान होगा संचालित


कृतिका:सीधी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत और गाॅव मंे 8 अगस्त से 15 अगस्त तक गन्दगी मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा पौध रोपण कार्य के साथ स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई, प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट को एकत्रित किये जाने का कार्य, लोकचित्र, स्वच्छता संवाद, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों से कोविड-19 एवं स्वच्छता से संबंधित आॅनलाइन निबंध लेखन कार्य अभियान के दौरान किया जायेगा। सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने समस्त ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित किया है कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत गतिविधियों का संचालन ग्राम पंचायतों में करते हुए गाॅव को गन्दगी मुक्त बनाने के लिए कार्य योजना तैयार कर उन्हें जी.पी.डी.पी. में शामिल करें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
