वर्षा के सीजन में किसान यूरिया के लिए परेशान है उप संचालक कृषि ने स्वीकारी यूरिया की कमी की बात


कृतिका: सीधी
बर्षा के सीजन की बोनी के दौरान सीधी जिले का किसान खाद यूरिया के लिए परेशान हो रहा है जिले में यूरिया की भारी किल्लत हो रही है जिसको लेकर जिले के किसान समितियों में और अन्य अशासकीय संस्थानों में खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं सिटी हलचल ने इस समस्या के संबंध में जिले के उप संचालक कृषि से एक विशेष मुलाकात के दौरान जिले में यूरिया खाद की कमी और उपलब्धता के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जिले में यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके साथ ही उन्होंने यूरिया खाद की किल्लत की बात को स्वीकार की और कहा कि यदि हमें 1 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद मिल जाए तो इससे पूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी इसके साथ ही उप संचालक कृषि ने सिटी हलचल द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
