जोरदार बारिश के दौरान नालियों से नहीं निकल पाया पानी आस पास की दुकानों में घुसा और खुली नगरपालिका की पोल


कृतिका: सीधी
सीधी जिले में बरसात के दौरान शहर के अनेक बार्डो में नालियों की साफ सफाई ना होने से बदतर हालत निर्मित हो गए है 11 अगस्त को हुई जोरदार बारिश के दौरान नगरपालिका के सफाई की पोल खुल गई आज हुई जोरदार बारिश से शहर के मुख्य अस्पताल तिराहे में नालियों का पानी पूरे सड़क पर उतर आया इतना ही नहीं नालियों का पानी आसपास के दुकानदारों की दुकानों में भी घुस गया जिससे दुकानदार काफी परेशान दिखे वहीं सड़क से निकलने वाले राहगीर और टू व्हीलर वाहन वाले भी घुटनों घुटनों गंदे पानी से संघर्ष करते दिखे लोगों की यह शिकायत है कि नगरपालिका शहर की साफ सफाई में ध्यान नहीं देती जिसकी वजह से आज यह दुर्दशा देखने को मिल रही है लोगों ने नगरपालिका कि इस अव्यवस्था पर आक्रोश जताया है और जिले के कलेक्टर से मांग की है कि जिले में साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

