इलाहाबाद से सीधी अवैध रूप से बिक्री के लिए आई लाल ईंटों पर हुआ जुर्माना


कृतिका: सीधी
सीधी जिले में लाल ईंट का परिवहन और क्रय.विक्रय प्रतिबंधित होने के बाद भी इसका व्यवसाय जारी है आज मंगलवार 11 अगस्त को इलाहाबाद से लाल ईंट लेकर सीधी पहुंचे तीन ट्रक पकड़े गये के नायब तहसीलदार गोपद बनास द्वारा के निर्देश पर ट्रको पर जमोड़ी पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। पिछले माह 23 जून 2020 को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में अन्य प्रदेशों से आ रही फ्लै व्रिक्स यानी मिट्टी से बनी लाल ईंट के विक्रय पर प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया था यह आदेश 19 जून को 2020 को फ्लाई एस व्रिक्स निर्माताओं की बैठक सुझाव निर्णय के बाद जारी किया गया था लेकिन आदेश के बाद भी जिले में बाहर से मिट्टी से बनी लाल ईंटों का परिवहन निरंतर होता रहा है जिस पर 11 जुलाई को कार्यवाही भी की गई लेकिन क्रय.विक्रय चलता आ रहा है आज मंगलवार को इलाहाबाद से लाल ईंट लोड़ कर जब तीन ट्रक सीधी पहुंचे और कालेज मार्ग पर बिक्री के लिए खड़े थे उसी दौरान फ्लाई एस व्रिक्स निर्माता नवीन सिंह पंकज सिंह चौहान डैनिहा एवं ज्ञान सिंह पनवार को जानकारी होने पर ट्रको को रोक लिया गया और इसकी जानकारी जिले के अधिकारियो को दी गई जिसके बाद लाल ईंट लादे ट्रक व्योहारी की तरफ भागने लगे जिस पर नायब तहसीलदार गोपद बनास आरडी साकेत मौके पर पहुंचे और नियम का उल्ल्घन करने वाले तीनो ट्रको के विरूद्ध जुर्माना कार्यवाही के लिए जमोड़ी पुलिस को सौप दिए बताया गया की तीनो तर्को पर प्रति ट्रक पांच हजार रूपये जुर्माना किया गया और ट्रक चालको को हिदायत दी गई कि अब बाहर से लाल ईंटो का परिवहन न किया जाये। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार गोपद बनास आरडी साकेत जमोड़ी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौजूद थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
