रैपिड रिस्पांस टीम ने कसी कमर

0 597
Main Ad1

आर.बी.सिंह राज

कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गई रैपिड रिस्पांस टीम  आर.आर.टी. द्वारा कोविड .19 को हराने का प्रयास किया जा रहा हैं। टीम द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही मरीज की जॉच, परीक्षण एवं उपचार हेतु त्वरित रूप से सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। मरीज भले ही संदिग्ध हो या फिर कोविड़ 19 का पॉजिटिव पेशेन्ट हर हाल में जिलेवासियों की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी लिये 24 घंटे लगातार की सेवा दी जा रही है। स्टाफ की कमी के बाबजूद अगल अलग चरण में सेवा अवधि के अनुसार सेवा दी जाती हैं। त्वरित सेवा देने के उद्देश्य से उक्त टीम मे नौजवानों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।  आर.आर.टी. अर्बन  में दो नायब तहसीलदार आरडी साकेत,  सैराब मिश्रा और डॉ.मनोज सिंह परिहार, सूरज कुमार रजक एवं तीन फार्मासिस्ट मनोज सिंह चौहान, अंभिकेश, विजय सिंह चौहान शामिल हैं।

Main Ad1
News TOP Footer