मामा से लैपटॉप दिलाने की छात्रों ने की मांग

0 305
Main Ad1

2019 में कमलनाथ सरकार आते ही लैपटॉप देना किया था बंद 

आर.बी.सिंह राज 

Main Ad1
कल सोमवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर छात्र नेता शिवम शुक्ला के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मामाजी से मांग की है कि कक्षा बारहवीं में 75 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप नहीं दिए गए।
पिछले साल तत्कालिक मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार ने 2019 में हमें लैपटॉप देना बंद कर दिया था अब आप ही मुख्यमंत्री हो अपने भांजे भांजियों को लैपटॉप दिलवा दीजिए। मध्यम वर्गीय सामान्य किसान परिवार के छात्रों को आर्थिक समस्या की वजह से लैपटॉप ना होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई करने में छात्र को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए घोषणा 85% अंक अर्जित करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एमपी बोर्ड 2018-19 परीक्षा परिणाम घोषित हुए 15 महीने हो गए हैं और आज तक तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। छात्रों ने कहा कि हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जल्द से जल्द मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस  गंभीर विषय पर निर्णय लिया जाएगा। मामाजी हम सब के रक्षक हमारी पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करते रहेंगे।
छात्रों ने कहा कि विगत वर्ष 2019 मा. शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी किए गए परिणाम को एक वर्ष हो गए किन्तु मेधावी छात्र योजना के तहत 25000 हम सभी विद्यार्थियों को प्रदाय की जाती थी जो कि आज तक बिना किसी कारण के प्राप्त नहीं हुई।
मांग करने वालों में प्रमुख रूप से शिवम सिंह चौहान सौरभ सिंह परिहार आशीष सिंह बघेल अंबुज सिंह चौहान अंबुज पांडे राजीव कुमार चौबे अजीत सिंह परिहार दीपक साकेत मनोज शर्मा रितेश दुबेदी पंकज रावत पुष्पराज जयसवाल पुणे देव मिश्रा प्रकाश मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
News TOP Footer