पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत बढौरा में सोमवार को लगभग 11 बजे के आसपास सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए। हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी मुताबिक सीधी से रीवा तरफ जा रही स्कॉर्पियो की बढौरा से सीधी की ओर निजी बाइक से जा रहे 2 लोगों की बढौरा स्टैंड के पास जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों के हाथ, पैर, सिर में चोटें आई हैं, वहीं तुरंत बाइक सवार घायलों को निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। इस हादसे में घायल बाइक सवार ज्ञानेंद्र गोस्वामी निवासी बढौरा के हाथ, पैर, सिर में ज्यादा चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय सीधी से उन्हें रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं रजनीश तिवारी हस्तिनापुर निवासी का इलाज जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है।