जिले में पहली बार कोतवाली पुलिस ने एक साथ 3 दर्जन से अधिक स्थाई वारंटियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस कप्तान पंकज कुमावत के निर्देशानुसार सिटी कोतवाली प्रभारी द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कोतवाली प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि शुक्रवार को तीन दर्जन से ज्यादा स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।