20 हजार से अधिक की शराब जप्त

0 417
Main Ad1

मड़वास चौकी की कार्रवाई

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1

मड़वास चौकी पुलिस ने कल शुक्रवार को 20,760 रुपये की शराब जप्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी प्रीति साकेत को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामचंद्र जायसवाल की दुकान , तथा अवध किशोर उर्फ गुड्डू के ढाबा, सुंदर वर्मा पिता श्याम लाल वर्मा निवासी दरिमा ढोल अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं। जहां छापामार कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये की शराब बरामद की गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की  सूचना पर चौकी प्रभारी ने ग्राम का कतरवार में अपना जाल बिछाते हुए सोनू सिंह पिता अमर सिंह 31 वर्ष निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश की सफेद रंग की टीवीएस फोनिक्स क्रमांक एमपी 53 एई1364 को कतरवार के पास रोका गया जिसमें सफेद रंग की बोरी में शराब रखी हुई थी। सभी आरोपियों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

News TOP Footer