विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद सीधी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर करौदिया में मेधावी छात्रों को संजय गांधी स्वशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एआर सिंह के मुख्य आतिथ्य, डॉ हरिहर प्रसाद द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश शुक्ला की अध्यक्षता एवं प्राचार्य राजकुमार सिंह, सचिव सुरेंद्र मणि दुबे एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय मिश्रा की विशेष उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफ़ेसर सिंह ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान, संरक्षण एवं प्रोत्साहन जरूरी है। प्रोत्साहन से नेतृत्व, कौशल एवं संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है। रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक छात्र विद्वान होता है, किंतु कुछ छात्र कार्बन की तरह पर्याप्त ताप एवं दाब पर हीरा बन जाते हैं। आपको हीरा बन कर परिवार और समाज को रोशन करें।
शिशु मंदिर के पूर्व छात्र वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश शुक्ला ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अभ्यास सफलता की कुंजी है, किंतु अभ्यास में निरंतरता ,खेलकूद, व्यायाम ,संयम और शुद्ध आचार विचार आवश्यक है। संयमित जीवन के साथ-साथ श्रेष्ठ बनना हितकर है।
पूर्व छात्र परिषद के सचिव सुरेंद्र मणि दुबे ने परिषद की गतिविधियों, मान्यताओं,उद्देश्य एवं कार्यक्रमों पर व्यापक प्रकाश डाला। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय मिश्रा, आभार प्रदर्शन कुलदीप तिवारी एवं कार्यक्रम का शानदार संचालन धीरज सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले नारायण पांडे, सूरज सिंह, अनूप दीक्षित ,शुभम द्विवेदी, प्रिंस कुमार वैश्य, रेखा सिंह ,शिवेंद्र द्विवेदी, आंचल रजत, सौरभ द्विवेदी, सिमरन उपाध्याय को सम्मानित किया गया ।नारायण पांडे ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर जिले को विशेष रुप से गौरवान्वित किया है।