मारपीट के आरोपी सास ससुर पर मामला दर्ज

0 413
Main Ad1

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने पर सास ससुर के विरुद्ध पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पडख़़ुरी निवासी ममता मिश्रा पति स्व. उदय राज मिश्रा के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था, घायल महिला ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जांच के बाद मारपीट करने वाले महिला के ससुर बद्रीश मिश्रा, सास संतोष मिश्रा एवं देवर अभिमन्यु मिश्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308 धारा 498 ए 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ममता मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति उदय राज मिश्रा मुंबई में एक कंपनी में काम करते थे में जहां अचानक उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे, इतना ही नहीं पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी उसे नहीं दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत होने पर कंपनी से मिलने वाली राशि सहित जमीन में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। पति की मृत्यु पर कंपनी द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपए दिया गया था जिसे रख लिया गया है। मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र न देने एवं उसके साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट महिला द्वारा जमोड़ी थाने में की गई। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी सास ससुर व देवर को थाने तलब किया गया, पारिवारिक मामला होने के कारण पहले समझाइश दी गई लेकिन सास, ससुर द्वारा पुलिस की समझाइश को मानने के लिए तैयार नहीं थे।
बताया गया है कि आरोपी पक्ष द्वारा थाने में कार्यरत प्रधान आरक्षक पर ही मारपीट व रिश्वत लेने का आरोप लगाया जाने लगा। बहरहाल पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।उधर घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
News TOP Footer