कोरोना के खतरे को देखते हुए कमर्जी पुलिस के द्वारा पैदल मार्च कर के नागरिकों से रक्षाबंधन घर में मनाने की अपील की गई है मूर्खता होती है ऐसे पूछे कैसे


कृतिका सीधी :
कोरोना के खतरे को देखते हुए कमर्जी थानांतर्गत कमर्जी पुलिस के द्वारा ग्राम कोल्हुडीह हटवा व पटपरा में पैदल मार्च करके माइक व लाऊड स्पीकर के माध्यम से एलाउंस कर दुकानदारों ग्राहकों व साधारण नागरिकों से अपील की गई है कि वे सभी कोविड.19जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए राखी का त्यौहार मनाएं। राखी का त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है और भाई बहन के रिश्ते इस त्यौहार से और भी मजबूत हो जाते हैं। अब ऐसी स्थिति में हर बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए राखी व आवश्यक सामग्रियों को क्रय करती हैं। कमर्जी पुलिस ने सभी से अपील की है कि मास्क सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राखी का त्यौहार मनाया जाये ताकि कोरोना महामारी से लड़ाई में आप सभी प्रशासन का सहयोग मिले। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी पवन सिंह मौजूद थे।—-

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
