ग्रामांचलों में भी सक्रिय रही पुलिस

0 660
Main Ad1

लॉक डाउन का पालन कराने कई जगह की गई कार्यवाही

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1
मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस को रोकने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में रविवार को संपूर्ण लाँकडाउन लगाया गया था, उसी कडी में सीधी जिले में भी नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार साय 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लाँकडाउन लगाया गया है वहीं शहरी क्षेत्र को छोड़कर शनिवार साय 8 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक लाँकडाउन लगाया गया जिसके मद्देनजर रविवार को लाकडाउन का पालन कराने ग्रामांचलों में भी जिले के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल सडकों पर उतरे।
भुईमाड थाने ने की वाहनों की चालानी कार्यवाही
 भुईमाड थाना प्रभारी लाक डाउन का सख्ती से पालन कराने स्वयं अपने स्टाफ के साथ सडकों पर उतरे, क्षेत्र में शनिवार शाम से ही भुईमाड पुलिस लगातार गस्त एवं चेकिंग करती दिखी, तो वहीं रविवार को भुईमाड क्षेत्र के सभी दुकानें बंद दिखीं व रविवार बंदी का व्यापारियों का सर्मथन दिखा, भुईमाड पुलिस भी चौराहों पर नजर आ रही थी।
बिना मास्क वालों पर हुई कार्यवाही
थाना बहरी कि पुलिस ने नगर में घूम रहे बिना मास्क पहने 4 लोगों पर कार्रवाई कि जिसमें विनोद सिंह पिता बबलू सिंह उम्र 40 वर्ष सा.हटवा, मुस्ताक अली पिता अहमद अली उम्र 46 वर्ष सा. हटवा, प्रवीण साकेत पिता  हिंछाधारी साकेत उम्र 24 वर्ष साकिन रोदोटोला, श्याम सुंदर पिता गोकुल प्रसाद जयसवाल उम्र 27 वर्ष सा. देवगवा उपरोक्त चारों व्यक्तियों के ऊपर बिना मास्क सार्वजनिक जगह पर घूमने किल कोरोना अभियान के तहत सौ-सौ 100 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।
कमर्जी थाने ने किया अनाउंसमेंट
अतीत के दिनों में सबसे पहले कमर्जी थाना अंतर्गत मिले कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की ज्यादा संख्या होने के चलते एहतियात के तौर पर थाना कमर्जी अंतर्गत कमर्जी पुलिस द्वारा ग्राम कोल्हुडीह, हटवा, पटपरा में पैदल मार्च एवं माइक  से एनाउंस कर राखी त्योहार में कोरोना महामारी में नियम का पालन करने हेतु दुकानदारों व ग्राहकों से अपील की गयी।
News TOP Footer