अब बिना बुकिंग के नहीं मिल पायेगी रसोई गैस

0 261
Main Ad1
कंपनी ने उपभोक्ताओं को जारी किये बुकिंग नंबर

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए कंपनी की ओर से कई  सहूलियतें प्रदान की गई हैं। उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस के भरे सिलेंडर को प्राप्त करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। भारत गैस के विक्रय अधिकारी संदीप पटेल ने बताया कि बुकिंग के 24 घंटे के अंदर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी भारत गैस एजेंसी के वितरकों द्वारा कर दी जाएगी। इसके लिए कंपनी के द्वारा बुकिंग नंबर 7710955555 जारी किए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा दी गई है। उपभोक्ताओं को जब रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त हो तो वह सीधे राशि एजेंसी के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न एप्स के नाम जारी किए गए हैं। भारत गैस ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान करने की सुविधा व्हाटसएप पर भी उपलब्ध कराई। व्हाट्सएप के द्वारा उपभोक्ता रसोई गैस की बुकिंग कर सकते हैं।उपभोक्ताओं को सुविधा दिलाने के लिए भारत गैस का व्हाट्सएप बुकिंग ऑनलाइन भुगतान भी है ताकि उपभोक्ता आसानी से रसोई गैस अपने घर में रहते हुए भी प्राप्त कर सकें। अपने रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर में व्हाटसएप नंबर 1800224344 सेव करने के बाद अंग्रेजी में एचआई मैसेज भेजे। जिसके बाद व्हाटसएप नंबर भी रजिस्टर्ड हो जायेगा। व्हाटसएप में गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति, आपातकालीन संपर्क सुविधाएं, सिलेंडर की कीमत की जानकारी ली जा सकती है।
कोरोना से बचना है तो कैस नहीं छूना है
अपने एलपीजी रिफिल का भुगतान डिजिटल माध्यम से ही करें। भारत गैस कंपनी का कहना है कि अगर कोरोना से बचना है तो कैश भी नहीं छूना है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल पेमेंट्स स्वीकार करने की व्यवस्था है। उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट्स के लिए जीपे, पेटिएम,एमाजन,पे फोन-पे, एलआईपीआई का सहारा ले सकते हैं। कोरोना काल में डिजिटल पेमेंट्स को अपनाते और खतरे से बचें। डिजिटल पेमेंट्स की खासियत है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित भुगतान ही करना पड़ेगा। इसमें छुट्टे की समस्या भी नहीं रहती। वर्तमान परिवेश में डिजिटल पेमेंट्स का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। उपभोक्ता अपने गैस की आन लाइन बुकिंग करें और होम डिलेवरी के समय रिफिल का भुगतान डिजिटल माध्यम करें ताकि कैस लेने-देन की समस्या से छुटकारा मिल सकें। कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश उपभोक्ता बैंक नहीं जाना चाहते इस कारण उनके पास हर समय घर में पैसा उपलब्ध नहीं होता। इस कारण ऐसे उपभोक्ता ऑन लाइन के द्वारा अपने रिफिल का भुगतान कर सकतें हैं।
बजन कराकर ही प्राप्त करें,अपना रसोई गैस 
विक्रय अधिकारी संदीप पटेल ने बताया कि उपभोक्ता होम डिलेवरी के समय अपना रसोई गैस बजन कराकर एवं रसोई गैस में लगे कैप व शील देख कर ही प्राप्त करें। यदि गैस 14.2 किलो से कम है तो वापस कर दे यदि वितरक कम गैस का वितरण करते हैं तो इसकी शिकायत भारत गैस के टोल फ्री नम्बरों में कर सकतें हैं। भारत गैस अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही हैं। उपभोक्ता इसका लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकतें हैं उनको वितरक एजेन्सी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
News TOP Footer