जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रशासन को लॉकडाउन के पालन के लिए करनी होगी कठोर कार्यवाही

0 115
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कोरोना महामारी को लेकर सीधी जिले के लिए आज राहत भरी खबर रही जहां 11 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली लेकिन कुछ ही घंटों बाद जिले की खुशी फीकी पड़ गई क्योंकि आज आई जांच रिपोर्ट में सीधी शहर के दो व्यवसाई पुत्र और कुशमी में तीन नए लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं सिटी हलचल ने इस संबंध में जब जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएल मिश्रा से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की और बताया कि जिले में आज फिर से 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनकी जांच कोरोना पॉजिटिव आई है जिले में अभी कुछ ही घंटों राहत की सांस ली थी लेकिन देर शाम आई इस रिपोर्ट ने लोगों को और जिला प्रशासन को फिर से चिंता में डाल दिया है जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नए सिरे से पहल करनी होगी जिससे जिले में कोरोना की चेन तोड़ी जा सके इतना ही नहीं शहर के लोगो को भी सावधानी वर्तनी होगी क्योकी शहर की कोरोना की चेन अभी नहीं टूटी है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer