मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा बिना जनता के सहयोग से कोरोना को प्राप्त करना संभव नहीं

0 230
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिना जनता के सक्रिय सहयोग के कोरोना पूर्ण रूप से परास्त नहीं किया जा सकता। लाॅक डाउन करना करना का स्थाई समाधान नहीं है। कोरोना पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेगा तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करेगा अर्थात एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखेगा। इसी के माध्यम से संक्रमण की चेन टूटेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए किल कोरोना अभियान 2 के रूप में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 14 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान हमें एक दूसरे के पूरे सहयोग से दृढ़ संकल्पित होकर संक्रमण की चैन को पूरी तरह तोड़ देना है। उन्होने सभी से अपील की है कि वे प्रदेश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने में इस अभियान में अपना पूर-पूरा सहयोग प्रदान करें। किल कोरोना अभियान-2 के दोरान निगरानी एवं समन्वय के लिये गृह विभाग को राज्य-स्तर पर नोडल विभाग बनाया गया है। इस अभियान में संचालित गतिविधियो में गृह विभाग के साथ-साथ नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी कार्यवाही की जाएगी। अभियान की थीम ‘‘संकल्प कोरोना की चेन जड़ संक्रमण की चेन तोड़न है। इसके साथ ही ‘एक मास्क-अनेक जिंदगी की कार्यवाही भी सतत् रूप से जारी रखी जाएगी। तीन अगस्त के बाद आर्थिक गतिविधियो के संचालन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर से किसी भी तरह के लाॅकडाउन का आदेश बिना राज्य शासन की पूर्व अनुमति के जारी नहीं किया जाएगा।किल कोरोना अभियान-2 अंतर्गत जन-प्रतिनिधियो द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे तथा क्षेत्र में जाकर विकास कार्य के शिलान्यास, भूमि-पूजन एवं लोकार्पण आदि प्रतिबंधित रहेंगे। शिलान्यास, भूमि-पूजन/लोकार्पण आदि कार्यक्रम वीडिय¨ काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग के मापदण्ड का पालन करते हुए आयोजित किये जा सकते हैं। इस अवधि में सभी प्रकार की राजनैतिक रैलियो का आयोजन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जन-प्रतिनिधि गण अपने क्षेत्र में आॅनलाइन वर्चुअल रैलि का आयोजन कर सकते हैं। जन-प्रतिनिधि अपने कार्यालय अथवा निवास स्थान पर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएँ/शिकायतें सुन सकते हैं, किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि एक समय में 5 से अधिक लोग एकत्र न हो । मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन किया जाना सभी के लिये अनिवार्य होगा। जो इन नियमो का पालन नहीं करेगा, उनके विरुद्ध जुर्माना तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी निःशुल्क दिए जाएंगे

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer