2 अगस्त को जिले में 11 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे तो 7 नए मरीज पुनः मिले

0 288
Main Ad1

Kritika sidhi :

2 अगस्त 2020 को जिले में पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 11 मरीजों ने कोरोना को हराकर साबित कर दिया कि वो कोरोना योद्धा है। जिले में अब तक में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 11 लोग स्वस्थ होकर घर गए। इस प्रकार अब तक जिले में प्राप्त 87 कोरोना मरीजों में से 62 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शेष इलाजरत 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है। शीघ्र ही स्वस्थ होने पर वे भी घरों के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए मरीजों को अगले एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही आवश्यक निर्देशों का पालन करने के लिए सभी को एक पंपलेट भी दिया गया है जिसमें होम क्वॉरेंटाइन के समय अथवा कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जहाँ एक ओर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे व्यक्तियों से स्वास्थ्य विभाग का आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य विभाग पर आमजन का विश्वास बढ़ा है, वहीं यह भी यथार्थ है कि कोरोना का संकट अभी भी विद्यमान है, और अभी भी सावधानी एवं एहतियातों का पालन ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि कोरोना से बचाव हेतु समस्त उपायों एवं दिशानिर्देशों का पालन कर शासन प्रशासन का सहयोग करें

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer