बिना लाइसेंस के चल रहे झोलाछाप क्लीनिक में मड़रा रहा है खतरा


कृतिका सीधी :
सीधी जिले पर कोरोना नाम की महाबीमारी का भयानक खतरा मंडरा रहा है ऐसे में जिले भर में फैले झोलाछाप चिकित्सकों की वजह से स्थिति और गंभीर हो रही है बिना लाइसेंस के चल रहे झोलाछाप क्लिनिक में सर्दी खांसी जुकाम के मरीजों का चोरी छुपे इलाज किया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों की जान को खतरा बहुत बढ़ रहा है वहीं कोरोना पीड़ित मरीजों की पहचान भी छिप रही है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं और जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार चुरहट नगर परिषद के बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर स्वास्थ्य राजस्व नगर पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक एवं पैथालॉजी के खिलाफ हुए औचक निरीक्षण के दौरान 4 क्लिनिकों में आवश्यक कागजात ना पायेजाने पर उन्हें सील कर दिया गया जिसमें से हार्दिहा रोड में मनसुखलाल पटेल वीरेश पटेल प्रदीप विस्वास एवं आरपी सोनी की क्लिनिक शामिल हैं। इस कार्रवाई की बात फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध निजी क्लीनिक पर ताले लगने शुरू हो गये। तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल द्वारा बताया गया कि राजस्व एवं स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में जब्तशुदा दवाईयों की जांच का मामला स्वास्थ्य विभाग के जांच के बाद पुलिस को सौंपा जाएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
