पति ने पत्नी को लोटे से मार मार कर किया अधमरा

0 535
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र : जिला कोतवाली सीधी अंतर्गत ग्राम रामपुर में गत दिवस मामूली बात पर हुई कहासुनी में पति ने अपनी पत्नी को लोटे से मार मार के अधमरा कर दिया मामले की खबर दूसरों को ना हो इसके लिए पति और उसके परिजनों ने चोरी छुपे पीड़ित महिला को शहर के एक प्राइवेट ञञअस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज करा रहे हैं वही इस घटना की जानकारी जब पीड़ित महिला के मायके पक्ष के लोगों को लगी तो उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी बेटी का हालचाल जाना बेटी से मिलने के बाद पीड़िता के मां-बाप ने सिटी हलचल को मामले की जानकारी देते हुए बताया को हमारी लड़की उर्मिला साहू को को उसके पति दिनेश साहू ने खाना देने की मामूली बात पर लोटे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उसे चोरी छुपे लाकर अस्पताल में इलाज कर रहे हैं पीड़ित लड़की के मां-बाप ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी कोतवाली में दी लेकिन कोतवाली पुलिस ने फिलहाल मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है ना ही उनकी रिपोर्ट लिखी है सिटी हलचल ने जब पीड़ित के मां-बाप से पूछा कि आपने सरकारी अस्पताल में पीड़िता का इलाज क्यों नहीं करा तो उन्होंने कहा कि इसके ससुराल पक्ष वाले इसे प्राइवेट अस्पताल में लाकर इसका चोरी छुपे इलाज करा रहे हैं आगे पीड़िता उर्मिला साहू के मां-बाप ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले में उनकी लड़की के साथ अन्याय ना हो और आरोपी पति और उसके परिजनों को उचित सजा मिले NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।

News TOP Footer