मऊगंज के छात्र कृष्ण कुमार केवट ने पैर से लिखकर किया विद्यालय में टॉप


कृतिका सीधी :
अगर इंसान ठान ले तो वह सफलता प्राप्त कर सकता है अगर इंसान को कुछ करने की ललक हो तो फिर कोई भी मुसीबत उसका रास्ता नहीं रोक सकती, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज के रहने वाले छात्र कृष्ण कुमार केवट ने। जी हां यह जो आप तस्वीरें देख रहे हैं यह वही कृष्ण कुमार केवट है, जिसके बचपन से दोनों हाथ नहीं है फिर भी 12 वीं की परीक्षा में टॉप किया है जिले के मऊगंज अंतर्गत एक छोटे से गांव हर्रई के रहने वाले हैं इनके पिता खेती किसानी करते हैं तो मां घर पर ही रह कर अपने घरों का काम करती हैं। यह चार भाई बहन हैं इन्होंने अभी 12वीं की परीक्षा दी हुई थी जिसमें उन्होंने अपने पैरो से लिखकर 500 नंबर में से 414 नंबर हासिल कर विद्यालय में दूसरी रैंक लाकर टॉप किया है। आपने तो वैसे कई तरह के टॉपर विद्यार्थियों को देखा होगा लेकिन यह कृष्ण कुमार केवट जिनके दोनों हाथ बचपन से ही नहीं है वह पैरों से लिखते हैं तथा अन्य काम अपने पैरों के माध्यम से ही करते हैं । इनके घर से विद्यालय 5 किलोमीटर दूर है यह प्रतिदिन स्कूल जाकर के कड़ी मेहनत करके पढ़ाई किया करते थेए जिसका परिणाम यह है कि इन्होंने अपने विद्यालय में टॉप किया है। गरीबी के बीच पले बढ़े कृष्ण कुमार केवट की मात्र ख्वाहिश इतनी है कि वह बड़े होकर शिक्षा विभाग में बाबू क्लर्क बन जाए ताकि अपने परिवार को गरीबी से निकाल सकेए फिलहाल उनके पास अभी कोई भी कमाई का जरिया नहीं है जिससे इनको आगे पढ़ने की मदद मिल सके। अब देखना यह है की शासन प्रशासन मेधावी विकलांग छात्र कृष्ण कुमार केवट की मदद के लिए कब आगे आएगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
