भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने छेड़ा झूठ बोले कौवा काटे अभियान कांग्रेस को लिया निशाने पर

0 78
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा झूठ बोले कौआ कांटे अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदेश में 56 संगठनात्मक जिलो में पोस्टर तख्तियों लेकर प्रदर्शन और घेराव करेगा और पुरजोर विरोध करेगा । उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चैहान ने व्यक्ति की ।श्री चैहान बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जनता से जो झूठ बोला है उसका जवाब आने वाले उपचुनाव में म प्र का नौजवान एवं जनता जरूर देगी । प्रदेश के 56 जिलों में युवा मोर्चा द्वारा विरोध होगा साथ ही जिस विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जायंगे वहाँ मोर्चा के कार्यकर्ता तख्ती लेकर उनसे ये सवाल पूछेगी कि आप बहुत झूठ बोल चुके हैं और कौन से झूठ के लिए हमारे क्षेत्र में आए हैं। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल केवल अपने घर के परिवार के मंत्री रह गए थे और इन के मुख्यमंत्री कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री रह गए थे। कमलेश्वर पटेल ने जमकर जिले के साथ.साथ प्रदेश को लूटते हुए अराजक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। बालू माफियाओं के ट्रक बेखौफ होकर लोगों के घरों में घुसने लगे थे। हत्या लूटपाट डकैती आगजनी भ्रष्टाचार और तबादला उद्योग इन के राज्य में चरम पर था। इनके कुकर्म के कारण इनकी सरकार गिरी और जनता ने हमें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कांग्रेश का इतिहास सदैव ही किसान विद्यार्थी नौजवान व्यापारी विरोधी रहा है। आज बिजली की समस्या जो चल रही है वह इन्हीं की देन है। इन्होंने बिजली विभाग को लूट खाया जो अब धीरे.धीरे पटरी पर आ रही है। प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कोरोना फाइटर्स की तरह लड़ते लड़ते कोरोना पाजिटिव हुए फिर भी जनता जनार्दन के लिए 24 घंटे तटस्थ भाव से खड़े है। कांग्रेश आगे आने वाले उपचुनावों में जमानत जप्त कराएगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों को जम के चुना लगाया और उनको भावनात्मक रूप से ठगा।श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 4000 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वचन दिया था परंतु अपने वचन से मुकर गए।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer