मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवनिर्मित इलेक्शन भवन का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण


कृतिका सीधी :
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवनिर्मित इलेक्शन वेयर हाउस “जिला निर्वाचन सदन” का निरीक्षण अवलोकन किया गया। उक्त का निर्माण पीआईयू के द्वारा किया गया है। इसे जिले के वेयर हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। लोक सभा एवं विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रयुक्त की जाने वाली मशीनों को भण्डारित किया जाएगा। इसमें 2 हजार सीयू, 2 हजार बीयू तथा 2 हजार व्हीव्हीपीएटी को भण्डारित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली आईएएस, नोडल अधिकारी ईव्हीएम डॉ. अरविन्द कुमार त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से इंद्रशरण सिंह चैहान, कांग्रेस से अरविंद तिवारी, हरिहर गोपाल मिश्रा, सीपीएम से सुंदर सिंह एवं सीपीआई से आनन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
