बॉलीबुड सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा अपर कलेक्टर सीधी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से मौत के मामलों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुं. प्रमोद सिंह परिहार मड़रिया ने कहा कि यह कट्टर हिन्दुत्व राजपूत संगठन है लेकिन किसी धर्म को ठेस पहुंचाना संगठन का मकसद नहीं है। फिर भी हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा करना संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होने कहा कि मुझे गर्व है कि संगठन में सिपाही बतौर मुझे दायित्व दिया गया है। संगठन को लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। करीब एक हजार से ज्यादा सदस्य भी बनाये जा चुके हैं। श्री परिहार ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि कुछ अभिनेता ब्राण्ड को जागीर समझने लगे हैं। वो अपनी औकात में आ जाए अन्यथा इस तरह की घटनाओं को लेकर करणी सेना शांत नहीं बैठेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह चौहान पनवार, विक्रम सिंह चौहान गाड़ा, अंकित सिंह चौहान, रवि सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।