शिक्षा के साथ संस्कार, सरस्वती शिशु मंदिर की पहचान: अंजू लता

0 115
Main Ad1
पूर्व छात्र परिषद द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन संपन्न

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं बल्कि एक मिशन है। यहां के आचार्य विद्यार्थियों के लिए जीते हैं, अपने कौशल से उन्हें निखारते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार, शिशु मंदिर की पहचान है। 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करना गौरव की बात है।
 विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वाधान में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया के विशाल सभागार में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उक्त बातें कहीं। सुश्री पटले ने आगें कहा कि अब असली परीक्षा आपकी शुरू होगी,क्योंकि महाविद्यालय में विद्यालय जैसी कोई रोक-टोक नहीं होगी। स्वप्रेरणा और अब तक अर्जित की गई शिक्षा ही आप की वास्तविक गुरु होगी। कभी मुसीबत आए तो आईने के सामने खड़े होकर अपनी सूरत देखना और जवाब ढूंढने की कोशिश करना, हमेशा तनाव मुक्त जीवन जीना और अर्जुन की तरह लक्ष्य को सदैव याद रखें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल तिवारी ने विद्यालय की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। श्री तिवारी ने कहा कि हमारे आचार्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। पूर्व छात्र परिषद के सचिव वरिष्ठ सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता सुरेंद्र मणि दुबे ने विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि पूर्व छात्र परिषद शिशु मंदिर से पढ़कर निकले हुए विद्या भारती के मार्गदर्शन में कार्य करने वाला छात्र छात्राओं का अखिल भारतीय संगठन है। यहां से निकलने वाले छात्र समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देश और विदेश में परचम फहरा रहे हैं। स्वागत भाषण परिषद के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, वाणी वंदना प्राचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी, कार्यक्रम का शानदार संचालन उप प्राचार्य दिनेश प्रसाद एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय मिश्रा ने किया ।
इन्हें किया सम्मानित 
हाई स्कूल में नारायण पांडे ने 98.2% अंक अर्जित करने के साथ ही सम्मानित हुए साथ ही हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले साक्षी सोनी 91.2%, प्रियंका द्विवेदी, निशांत वर्मा, प्रियंका सोनी, अमन सिंह, विभा सिंह, शिवानी मिश्रा, शिवानी जायसवाल, प्रियांशी सिंह को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य राजकुमार सिंह, नगर निरीक्षक कोतवाली राजेश पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ सौरभ सिंह, प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह बघेल,बालकृष्ण पांडे ,वीर बहादुर सिंह ,तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला, परिषद प्रभारी आचार्य रघुराज सिंह, साधना खरे, बृजमोहन योगी, कप्तान सिंह ,राकेश मिश्रा, दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, राजेश शुक्ला, संगीता सिंह, राम शिरोमणि शर्मा, बृहस्पति प्रसाद मिश्रा सहित विद्यालय के आचार्य और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कोरोना के चलते विद्यालय में सांकेतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अतिथियों का पुष्प माला एवं रोली चंदन से स्वागत किया गया।
News TOP Footer