आमजन की समस्या को लेकर विद्युत विभाग उदासीन

0 203
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र
Main Ad1
रामपुर नैकिन में विगत दिनों से लगातार बिज़ली समस्या अपने चरम स्तर पर पहुंच गई है, बिना किसी सूचना के मनमानी ढंग से बिज़ली कटौती रामपुर नैकिन में जारी है जिसको लेकर कल किसान मजदूर व्यापारी एवं छात्रों ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा समाजसेवियों द्वारा सक्षम अधिकारी ना होने पर बिज़ली ऑफिस प्रांगण में प्रदर्शन किया गया। कनिष्क यंत्री के गैर मौजूदगी में प्रदेश सचिव एनएसयूआई विनय सिंह परिहार ने कनिष्क यंत्री के खिलाफ आक्रोश जताते हुए एसडीएम चुरहट के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की। उन्होंने कहा एक सप्ताह में यदि बिजली अनियमितता को दूर नहीं की गयी तो हम एक बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से प्रकाश सिंह, वरुण गुप्ता,  असलम खान विकास सिंह, रवि शुक्ला, गोल्डी शुक्ला सुधाकर द्विवेदी,  पियूष पांडे, अंकित अग्निहोत्री अनुराग अग्निहोत्री विवेक सिंह अनीश सिंह गोलू सिंह हरिओम पांडे दीपक सिंह शिवम सिंह नीरज चंदन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
News TOP Footer