नगर पालिका में कर्मचारियों सहित स्थानीय व्यापारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा जहां सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित स्थानीय व्यापारियों एवं स्वीपर का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसके पहले भी नगर पालिका में कोरोना टेस्ट कराया जाता रहा है।
ज्ञात हो कि इन दिनों कोरोना को लेकर प्रदेश सहित सीधी जिले में भी लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में स्वीपर हर वार्डो में सफाई करने जाते हैं वहीं कर्मचारियों के पास भी नगर के सभी वार्डों के लोग समस्याओं को लेकर अधिकारी, कर्मचारियों से मिलते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना टेस्ट होना बेहद जरूरी है। जिस वजह से यह टेस्ट पहले भी कराया जा चुका है एवं फिर कराया जा रहा है। हालांकि कोरोना टेस्ट को लेकर उत्सुकुता भी कम नहीं है। लोग खुद जाकर टेस्ट कराते देखे गये।