मड़वास पहुंचा कोरोना का कहर

0 444
Main Ad1

दो मिले पॉजिटिव, हिस्ट्री खंगालने में जुटा प्रशासन 

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
जिले में अभी तक मड़वास अंचल में कोरोना का कहर नहीं पहुंच पाया था। बीते मंगलवार को मड़वास पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मड़वास समीप अमहिया गांव में एक महिला व ग्राम महखोर समीप निधपुरी में एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मड़वास स्वास्थ्य केंद्र में बीते शनिवार को 30 संक्रमित व्यक्तियों की जांच की गई थी जिसमें गत दिन मंगलवार को दो कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसे ही स्वास्थ्य अमला व प्रशासनिक अमला को जानकारी मिली तत्काल नायब तहसीलदार संजय मेश्राम, मड़वास चौकी प्रभारी प्रीति साकेत ने मोर्चा संभालते हुए ग्राम अमहिया व निधपुरी मे पहुंचकर कंटेनमेंट एरिया बनाने की कवायद शुरू कर दी है व मोहल्ले को सील कर दिया गया।
मडवास की तीन दुकानें हुई सील
मड़वास समीप अमहिया गांव में कोरोना पॉजिटिव महिला ने मड़वास बाजार में बीते दिनों खरीदारी की थी जहां प्रशासनिक अमले ने हिस्ट्री निकालते हुए मड़वास मार्केट की तीन दुकानों को सील कर दिया गया है तथा दुकानदार तथा उनके परिजनों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रशासनिक अमला पॉजिटिव मरीजों के गांव पहुंचकर कंटेनमेंट एरिया बनाने की कवायद में जुट गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की छानबीन कर सेमलिंग ली जा रही है।
News TOP Footer