राष्ट्रीय सचिव ने ली युवा कांग्रेस की बैठक

0 236
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र
जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ सिंह मनु के विशिष्ट आतिथ्य में युवा कांग्रेस सीधी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, अध्यक्षता युवा कांग्रेस सीधी की अध्यक्ष एड.रंजना मिश्रा ने की।
Main Ad1
बैठक में अतिथियों द्वारा प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर कार्य योजना तैयार की गई एवं संगठनात्मक विस्तार के लिए विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से जरूरी सुझाव भी लिए गए।
राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और सामाजिक मुद्दों के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, गांवों से युवा नेतृत्व तैयार करने की विशेष आवश्यकता है साथ ही उन्होंने निर्देशित किया सभी युवा साथी इस कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में गरीबों की मदद करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शशांक दुबे ने प्रदेश में आगामी उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से तैयार रहने के लिए कहा एवं कमलनाथ सरकार के 15 महीने के जन हितैषी कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कहा गया।
बैठक में मुख्य रूप से करुणा सिंधु परौहा (संदीप), प्रकाश परिहार, दिग्विजय सिंह (राहुल), उत्सव सिंह पिंकू, प्रकाश सिंह परिहार, दीपक मिश्रा, कमलेन्द्र सिंह डब्बू कृष्णदेव सिंह (केडी), अजीत सिंह, रमन सिंह, रेखा सिंह, मुकेश मिश्रा रामनारायण विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, विनय परिहार, विजय तिवारी, विकास सिंह, राहुल चौहान, अभिनव बघेल, दीपक चंदेल सोनू महेंद्र गुप्ता, विपिन सिंह, हर्ष सिंह अभिषेक सिंह, युवराज सिंह अनुपम द्विवेदी, सौरभ सिंह, प्रवीण तिवारी, दिनकर सिंह, सोनू मिश्रा,तरुण सिंह, अखिलेश चंदेल, अमन सिंह, अक्षय तिवारी, आलोक सिंह, देवेश त्रिपाठी नासिर हुसैन,प्रशांत तिवारी, आदित्य एवं अन्य युवा मौजूद रहे।
News TOP Footer