एसडीओपी के विरोध में एस.पी. कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 314
Main Ad1
आपराधियों के इशारे पर मीडियाकर्मी को जबरन फंसाने का चल रहा प्रयास

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 

तहसील एवं विकास खण्ड स्तर में काम करने वाले मीडिया कर्मियों को पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपराधियों के इशारे पर प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसके विरोध में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं सहयोगियों द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपकर पूरे मामले की जांच करने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि रामपुर नैकिन तहसील के स्थानीय बलराम पाण्डेय पत्रकार  को चुरहट एसडीओपी मफिया के इसारे पर जबरन फसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 15 जुलाई को ग्राम अमिलई निवासी रूपा तिवारी पति राद्यवेन्द्र तिवारी की आग लगने के कारण मृत्यृ हो गई थी। जिसकी जानकारी बलराम पाण्डेय ने पुलिस चौकी पिपरांव एवं अन्य व्यक्तियों को देकर अपने दायित्व का निर्वाह किया किन्तु एसडीओपी चुरहट द्वारा उसी केस में बलराम पाण्डेय को झूठा फसाने की कोशिश की जा रही है। आये दिन एसडीओपी कार्यालय से उनको फोन किया जाता है और माफियाओं के आदमी संदेश देते हैं कि आप भैया से मिल लो तो तुम्हे, इस केस से एसडीओपी से कहकर अलग करा देगें। जबकि उक्त घटना आत्महत्या है कि हत्या यह विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।
मृतक रूपा तिवारी के पिता के द्वारा पति राद्यवेन्द्र तिवारी एवं उसके ससुर अनिल तिवारी पर हत्या करने बात कही जा रही है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि रामपुर नैकिन क्षेत्र का एक माफिया जिसके कृत्यों एवं अवैध कारनामे की खबर बलराम पाण्डेय उजागर करते रहते थे। इसी बात का विरोध मानकर उक्त माफिया द्वारा एसडीओपी से कहकर प्रताडि़त कराया जा रहा हैं। जबकि रामपुर नैकिन क्षेत्र का उक्त माफिया के खिलाफ रामपुर नैकिन में कई आपराध दर्ज होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और वो आये दिन एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी के पास बैठकर अपने विरोधियों को परेशान कर रहा है।
उक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराने का अवश्वासन दिया और कहा जिले के किसी भी मीडिया कर्मियों को पुलिस द्वारा प्रताडि़त नहीं किया जायेगा। इस दौरान संभागीय महासचिव आदित्य सिंह, मनोज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अमित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव मिश्रा, महासचिव शिवपूजन  मिश्रा, युवा अध्यक्ष कनिष्क तिवारी, हरीश द्विवदी, जनार्दन तिवारी, अजय पाण्डेय, सुभाष तिवारी, अशीष तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने एसडीएम को लगाई फटकार
मझौली एसडीएम के द्वारा विगत दिनों आमरण अनशन एवं चक्काजाम का कवरेज करने गये मझौली के स्थानीय मीडिया कर्मी फणीन्द्रशेखर तिवारी के साथ किये गये अभद्र व्यवहार को लेकर आज मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी संजीव मिश्रा कार्यकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से मिल कर ज्ञापन सौंपकर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की गयी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम मझौली को फटकार लगाते हुये कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिये। आप तत्काल फणीन्द्रशेखर से बात करें और मामले का पटाक्षेप करें अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में किसी भी मीडियाकर्मी को उनके कर्तव्य पालन से नहीं रोका जा सकता, अधिकारी मीडिया से अपनी भी बात कह सकतें हैं। यदि हमारा कार्य सही रहेगा तो सही बातें सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और जिला प्रशासन का सही राह दिखता है उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों को बेहतर व्यवहार करना चाहिये।
News TOP Footer