जनादेश चोरी करने वाली सरकार को लोगों की चिंता नहीं: कमलेश्वर

0 691
Main Ad1

जर्जर हो चुकी बिजली व्यवस्था पर लोगों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
प्रदेश में कोरोना संकट के चलते हुए अब लोगों को आसानी से बिजली मिलना दूभर हो गया है। सिर्फ तीन चार घंटे बिजली मिल रही है। सीधी जिले में ग्रामीण अंचलों में औसतन चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। अघोषित कटौती शुरू हो गई है। कम वोल्टेज पर बिजली सप्लाई से घरों में बिजली के सामान के सामान, बल्ब खराब हो रहे हैं।
सीधी जिले में सिहावल के विधायक और पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में कल मंगलवार को क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली की गंभीर हो चुकी समस्या के प्रति रोष जताते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।
सिहावल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई पीडित नागरिकों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। पोखरा,जियावन, जोगनी और ढोगा गांवों के लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत की और अपने ज्ञापन पर दस्तखत कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
कमलेश्वर पटेल ने राज्यपाल महोदय का ध्यान प्रदेश की खराब हो चुकी बिजली व्यवस्था की ओर दिलाते हुए कहा कि जनादेश चोरी करने वाली भाजपा की सरकार को लोगों की चिंता नहीं है।
नागरिकों को कहना था कि अषोषित कटौती तत्काल बंद की जाये। बिजली पूरे समय मिलना सुनिश्चित करें। खराब ट्रांसफार्मर को जल्दी से जल्दी बदला जाये। ऐसे 22 ट्रांसफार्मर हैं जो जल गये हैं। लोगों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जर्जर बिजली सप्लाई व्यवसथा से जल और पशुधन की हानि हो रही है। बिजली के नंगे तार टूटे पडे हैं। वोल्टेज कम होने से बल्ब बार बार फ्यूज हो जाते हैं और बिजली के घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे हैं।
गृह ग्राम सुपेला में कल विधानसभा क्षेत्र सिहावल में विद्युत की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर के बिल 132 केवीए के सबस्टेशन को जल्दी चालू करने की मांग की।
जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एसडीएम सिहावल सुधीर बेक , विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सात दिनों में बिजली आपूर्ति दुरूस्त करने और 15 दिन में जर्जर केबिल को सुधार ने का लिखित आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अंबिकेश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम नारायण सिंह, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, बहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमजीत पांडेय, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेंद्र पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह, रामदयाल पटेल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
News TOP Footer