सीधी जिले के लोग रहे सतर्क और सावधान; 27 जुलाई को फिर मिले 2 कोरोना मरीज


कृतिका सीधी :
सीधी जिले और सीधी शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और हालात अब नियंत्रण से बेकाबू होते दिखने लगे है ऐसे में जिले के और सीधी शहर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई को को 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये। पहला पॉजिटिव केस शराफा बाजार सीधी के 37 वर्षीय व्यक्ति का है और दूसरा पॉजिटिव केस 30 वर्षीय महिला का है, जो पेशे से डेन्टल चिकित्सक है और वर्तमान में सेमरिया अस्पताल परिसर में निवास कर रही थी। सेमरिया बी.एम.ओ. सहित समस्त कार्यरत स्टाफ को होम कोरंटाइन करा दिया गया है और घर से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही कार्य प्रभावित न हो इसलिए दूसरे स्वास्थ्य केन्द्रों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और बी0एम0ओ0 के होम कोरंटाइन रहने तक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह को बी0एम0ओ0 का प्रभार सौंपा गया है। दोनों का 24 जुलाई को सैम्पल लिया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज एक भर्ती मरीज की रिसैम्पलिग रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, इनकी उपचार अवधि पूर्ण हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी तक जिले में कुल 79 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, वर्तमान में 35 एक्टिव केस भर्ती हैं तथा कुल 43 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया जिले में अभी तक कुल 41 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं जिसमें से 11 कंटेनमेंट से मुक्त किए जा चुके हैं और 30 एक्टिव हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
