लंबित प्रकरणों के निकरण समयसीमा में किए जाए – कलेक्टर रविंद्र चौधरी


कृतिकाकलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निराकरण एल-1 स्तर पर ही किया जाना चाहिये। यदि कोई शिकायत एल-1 से एल-2 स्तर पर निराकरण दर्ज हुये बिना जाती है तो सम्बन्धित एल-1 अधिकारी के विरुद्ध कर्तव्य में लापरवाही के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने ऊर्जा विभाग तथा शिक्षा विभाग की शिकायतों के निराकरण में विलंब तथा संतुष्टि पूर्ण न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतों का तत्काल संतुष्टिपूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि 7 दिवस के अंदर आधार फीडिंग का कार्य पूरा करे। उन्होंने समस्त उपखंड अधिकारी को निर्देशित कि वनाधिकार पट्टों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण भी समय सीमा में करना सुनिश्चित करे। उन्होंने प्राकृतिक प्रकोप और खसरा खतौनी के सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आविवादित नामांतरण बंटवारा का प्रत्येक ग्राम पंचायतों से आवेदन लेकर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अधिक से अधिक क्षेत्र का भ्रमण करें और हितग्राहियों एवं आमजनों से नियमित संवाद बनाकर रखें। कलेक्टर श्री चैधरी ने कन्या विवाह/निकाह एवं अनुग्रह राशि संबंधित शिकायतों का निराकरण तत्काल करने को कहा है। यूडीआईडी कार्ड संबंधित शिकायत का एक सप्ताह के भीतर अवश्य लें। कलेक्टर श्री चैधरी ने विभिन्न आयोग द्वारा प्राप्त शिकायतों का निराकरण एवं प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी समय सीमा में करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश कुमार शुक्ल सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
