जिले में दो दिन के लॉकडाउन को लेकर पुलिस पूरी तरह से रही मुझसे तो जनता ने भी किया पूरा सहयोग


कृतिका सीधी :
सीधी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार और रविवार दो दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लागू किया गया जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले केर कलेक्टर ने शनिवार और रविवार दो दिन के लिए टोटल लॉकडाउन लागू किया जिसको लेकर सीधी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी वहीं लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर की जनता ने भी लॉक डाउन को भरपूर सहयोग दिया लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी पैदल चलकर खुद ही पूरे बाजार को बंद कराया साथ ही पूरी तरह से लॉक डाउन होने संबंधी सूचना भी लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे बाजार में प्रसारित की गई लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम किया जिसके चलते लॉकडाउन पूरी तरह सफल रहा। रविवार को भी शहर में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर 10 पेट्रोलिंग पार्टियां उतारी जो कि रात.दिन लगातार गश्त कर रही शहर के प्रमुख चौराहे पर फिक्स पॉइंट लगाए गए थे जिसके माध्यम से आने.जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है वहीं लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूमते हुए पाए जाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
