कोरोना की समस्या को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने राखी को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने के लिए बनाई है विशेष तैयारी


कृतिका सीधी :
भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक सेवा जन सेवा चरितार्थ करते हुए इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व हेतु विशेष तैयारी की गई है। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी भेजने के लिए मात्र 10 रुपये की कीमत के वाटरप्रूफ डिजायनर स्पेशल रखी लिफाफे तैयार किए गए हैं। इस बारिश के मौसम में भी बहनें सुदूर निवासरत अपने भाइयों को राखी इस लिफाफे के माध्यम से सुरक्षित भेज सकती हैं। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण ट्रेनें बसें व अन्य यातायात के साधन काम उपलब्ध होने के कारण बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उन तक पहुचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डाक विभाग ने बहनों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए गंतव्य याक पहुचाने की व्यवस्था कर रहा है ताकि समय पर राखियों से भाइयों की कलाई सज सके। ये राखी स्पेशल लिफाफे सीधी प्रधान डाकघर में विक्रय हेतु उपलब्ध है। बाहर से प्राप्त समय पर वितरण हेतु भी सीधी उपसंभाग अंतर्गत विशेष प्रयास किया गया है सीधी प्रधान डाकघर में राखी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है जिसमे बाहर से वितरण हेतु आयी राखियों को समुचित तरीके से रखा जाकर उनका वितरण प्राथमिकता के आधार पर पोस्टमैन द्वारा किया जा सके।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
