पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को विभिन्न थानों और चौकियों में किया पदस्थ


कृतिका सीधी
जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने एक बार फिर से जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है और उन्होंने पुलिस लाइन में पदस्थ 66 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक के लिए अस्थाई रूप से जिले के विभिन्न थाने और चौकियों में कर दिया है। पुलिसअधीक्षक द्वारा थोक में किए गए इस तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है इस तबादले से उन लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया है जो लंबे समय तक एक ही जगह पर राज करना चाहते थे पुलिसअधीक्षक द्वारा किए गए इस तबादले से जिले के उन थाने और चौकियों में भी अब पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होंगे जहां नाम मात्र के लिए पुलिस बल रहते थे और पुलिस बल की कमी के कारण अपराध के निराकरण में काफी देर लगती थी पुलिसअधीक्षक द्वारा उठाए गए इस कदम को जिले की कानून व्यवस्था के सुधार के दृष्टिकोण में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
