पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में थाना प्रभारी कमल जी द्वारा तुर्रा घाटी में पकड़ी गई दो कार्टून नशीली सिरप और अन्य नशीले पदार्थ


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसके तहत जिले में नशे के व्यापार करने वाले लोगों और नशे के व्यापार पर गाज गिर पड़ी है 26 जुलाई को जिले के पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया की थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक पवन सिंह के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि मऊगंज की तरफ से एक सफेद रंग बिना नंबर की अपाचे तेज गति से सीधी आ रही है जिसमें दो व्यक्ति एक खाकी कलर का कार्टून रख कर आ रहे हैं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल जी द्वारा तुर्रा घाटी में घेराबंदी की गई और मोटरसाइकिल को पकड़ा गया जिसमें सवार दो व्यक्तियों में से एक कार्टून पाया गया इसे खोल कर देखा गया तो उसमें नशे की गोलियां और नशीला सिरप 105 नग एवं 50 हजार की अपाचे मोटरसाइकिल जप्त कर कमर्जी पुलिस द्वारा ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। कड़ाई से की गई पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि मिर्जापुर से क्रय कर नशीला पदार्थ सीधी जिले में इनके द्वारा विक्रय किया जाता था पकड़े गए आरोपियों में विकास सिंह चौहान पिता नरेंद्र सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष थाना जमोडी समय लाल यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 30 वर्ष थाना जमोडी शामिल है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
