मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी एल मिश्र ने कहा डेंगू बुखार है जानलेवा बचाव के लिए चलाएं जन जागरूक अभियान

0 231
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले में डेंगू निरोधक माह जुलाई के अवसर पर दिनांक 25 जुलाई को अन्तर्विभागीय कार्यशाला नगर पालिका परिषद् कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा सिविल सर्जन डॉ डी के द्विवेदी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार मलेरिया अधिकारी हनुमान प्रसाद नामदेव सहित मलेरिया कार्यालय एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने कहा कि डेंगू बुखार जानलेवा है। इसमें ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना सिर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना आंखो के पिछले हिस्से में दर्द होना बहुत ज्यादा कमजोरी लगना भूख न लगना जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब होना गले में हल्का सा दर्द होना शरीर खासकर चेहरे गर्दन और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज होना पाया जाता है। अभी तत्काल में समूचे जिले में एक से 15 जुलाई तक किल कोरोना सर्वे में डेंगू का सर्वे किया गया था। जिले डेंगू के केस नहीं पाए गए हैं लेकिन डेंगू मच्छर जन्य बीमारी है इसलिए जन.जागरूकता की गतिविधियों का आयोजन कर जिले वासियों को पहले से सावधानियों के बारे में बताए। उन्हें जानकारी दे कि घरों के आस.पास पानी एकत्रित न होने दे। कुलर छतों पर रखे पुराने सामान टायर में मानसून का पानी भरने से लार्वा पैदा होते हैं। घरों के आस.पास गड्ढों में जला हुआ तेल नीम के धुएं का उपयोग करें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें पानी को ढँक कर रखें ताकि उसमें लार्वा न पनपने पाए।जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता के प्रोत्साहन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष जुलाई माह को डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू निरोधक माह पर आम जनए स्वास्थ्य कर्मीए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह अपील की गयी है कि जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता एवं स्वच्छता ही मलेरियाए डेंगू नियंत्रण की कुंजी है। अतः जिले में मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण उन्मूलन को सफल बनाने में जनता अपना पूर्ण रूप से सहयोग करेगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer