रास्ता अवरुद्ध कर दबंगों ने जमकर पीटा

0 425
Main Ad1
जांच में जुटी पुलिस

Main Ad1

आर.बी.सिंह राज 

मड़वास चौकी अंतर्गत नदहा में दबंगों द्वारा शासकीय रास्ता की जुताई कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। दबंग तीरथ गुप्ता द्वारा ग्रामीणों आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। जहां रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों को दबंग ने जमकर पीटा है पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला
बीते शुक्रवार को शाम 5 बजे के लगभग नदहा निवासी लक्ष्मण गुप्ता की बड़ी पुत्री और बच्चे दक्षिण टोला इमली से मेन रोड से घर की तरफ आ रहे थे जहां मध्यप्रदेश शासन की कच्ची सड़क की भूमि को तीरथ गुप्ता पिता राम सुंदर गुप्ता ने ट्रैक्टर से जुताई कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इस मामले को मीडिया पहले भी ने प्रकाशित किया था जिसमें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संजय मेश्राम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।उसी मार्ग से आते समय लक्ष्मण गुप्ता की बड़ी लड़की से बदतमीजी कर गाली गलौज आरोपी तीरथ गुप्ता द्वारा किया गया जहां बड़ी बहन के साथ बदतमीजी होता देख उसके  बच्चों ने आरोपी तीरथ गुप्ता को गाली नहीं देने को कहा, इसके बाद आरोपी तीरथ गुप्ता द्वारा सभी बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दिया था। मामला बढ़ता देख दबंग अपने भाई तथा पुत्र राजीव गुप्ता पिता तीरथ प्रसाद गुप्ता के साथ मिलकर पीड़िता के पिता लक्ष्मण गुप्ता व बड़े पापा यज्ञ नारायण गुप्ता के साथ पूरे परिवार के ऊपर आरोपियों ने जमकर लाठियां चटकाई हैं। पूरे मामले को लेकर मड़वास पुलिस जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
News TOP Footer