वीर चंद्रशेखर आजाद को दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

0 292
Main Ad1

भारत रत्न देने की मांग

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
गायत्री मंदिर परिसर में भारत के सच्चे जननायक युवाओं के प्रेरणा स्रोत वीर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ये आयोजन नीलम पांडेय की अध्यक्षता एवं नई पहल संस्था के संयोजन एवं कई लोगों की उपस्थित में संपन्न हुआ।
 सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए भाजपा महिला जिला महामंत्री नीलम पांडे ने कहा कि “चंद्रशेखर का नारा था कि  मैं आज़ाद था, आज़ाद हूं, आजाद रहूंगा” और वो सच में अपनी अंतिम सांसों तक आजाद रहे। उनके राष्ट्रप्रेम ने देश के लाखों युवाओं के हृदय में स्वाधीनता की लौ जलाई, ऐसे अमर बलिदानी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
छात्र नेता शिवम शुक्ला ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है। उनके हृदय में देश व मातृभूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेज़ों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना सम्पूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया।
 युवा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सोनी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सराहा कथा कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। भारत मां के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन नमन करती हूं।
दीपक पांडे ने कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए आवश्यक है कि वो युवा आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को प्रतिबिंबित करे, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे राष्ट्रवादी नायकों ने आज़ादी के आंदोलन को युवाओं की आकांक्षाओं से जोड़ा और युवाओं के लिए आदर्श स्थापित किया। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम इन जैसे वीर सुपुत्रों को भारत रत्न देने की मांग करते हैं, अभी तक भारत रत्न मात्र कुछ राजनीतिक परिवार की जागीर थी परंतु अब भारत रत्न उन्हें भी मिलना चाहिए जो इसके असली हकदार हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से उमा तिवारी, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह चौहान ,रामाधीर,गगन अवधिया,मोहित तिवारी, शैलेन्द्र, नीरज,महेंद्र,अतुल,प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।
अंत में संस्था सचिव बद्री मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनो का आभार व्यक्त किया।
News TOP Footer