जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड में बने कोरोना सेंपलिंग सेंटर पर डॉक्टर नहीं आने को लेकर युवक ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
पीड़ित देव पांडे पिता नरेंद्र प्रसाद पांडे निवासी इंद्रप्रस्थ नगर सीधी ने शिकायत करते हुए कहा कि बीते 23 जुलाई को दोपहर 11:05 पर कोरोना टेस्ट करवाने के लिए जिला चिकित्सालय में गया हुआ था जहां कोई भी डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं रहता है। युवक ने कोरोना सेंपलिंग हेतु ड्यूटी में लगे डॉक्टरों के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि 11 से 2 तक जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड जहां कोरोना टेस्ट सैंपल लिया जाता है वहां पर संक्रमण के बीच खड़ा था। आरोप है कि कोई भी डॉक्टर समय पर नहीं आया तथा भारी संख्या में कोरोना की टेस्टिंग करवाने को लेकर जमा भीड़ परेशान होती नजर आई। युवक ने लापरवाह डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों से पूछने पर बताया गया कि उक्त डॉक्टर 2 बजे के बाद ही आएंगे।