सिटी टीआई सहित 14 सब इंस्पेक्टर्स का हुआ फेरबदल


सीधी:धर्मेंन्द्र
पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु जिले भर में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली टीआई रहे शेषमणि पटेल को थाना कुसमी का टीआई तथा पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर राजेश पांडे को अब सिटी कोतवाली सीधी का प्रभारी टीआई बनाया गया है जबकि विनायक नाथ योगी पुलिस लाइन से थाना अजाक, शिव प्रसाद शुक्ला कंट्रोल रूम से थाना यातायात, गीता प्रजापति पुलिस लाइन से थाना यातायात, कपूर त्रिपाठी पुलिस लाइन से थाना प्रभारी बहरी, संतोष चौरसिया पुलिस लाइन से थाना रामपुर नैकिन, प्रीति साकेत थाना मझोली से चौकी मडवास, दद्दा सिंह चौकी सिहावल से थाना कोतवाली, सनत द्विवेदी पुलिस लाइन से थाना मझौली, भूपेश बैस पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, गंगा सिंह मार्को चौकी पोंडी से थाना भुईँमाड़ , तरुण बेड़िया पुलिस लाइन से थाना जमोड़ी, रामदीन सिंह थाना बहरी से पुलिस लाइन, सुरसुरी प्रसाद मिश्रा चौकी मड़वास से थाना मझोली, प्रीति वर्मा थाना चुरहट से चौकी सिहावल, तो वही आकांक्षा पांडे को थाना बहरी से थाना चुरहट किया गया है।

